फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिरह को लेकर वकील काे वकीलों ने पीटा

Thu, 18 Aug 2016 11:08 PM IST
सिद्धार्थनगर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वकीलाें में मारपीट। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायालय में बुधवार को मुकदमे के बहस को लेकर एक अधिवक्ता को दो अधिवक्ताओं ने पीट दिया। मौके पर अन्य अधिवक्ताओं के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित वकील ने पुलिस को दो वकीलों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने दोनों वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता मंजर अब्बास रिजवी ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह करीब 25 वर्षों से वकालत करते हैं। 17 अगस्त को आफरीन बनाम मेराज खान के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां मामले में जिरह थी। प्रतिवादिनी के अधिवक्ता मुझसे संक्षिप्त में जिरह करने के लिए दबाव बना रहे थे। इस दौरान कोर्ट में दूसरी फाइल में गवाही चली आ रही थी। इस बीच कोर्ट से बाहर दुकान पर चाय पीने के लिए चला गया। दोनों अधिवक्ता पीछे मेरे पास आए और गाली देते हुए बुलाने और डांटने लगे। इस बीच जैसे ही मैं कोर्ट के अंदर पेशकार के समक्ष जिरह करने के लिए पहुंचा दोनों अधिवक्ता हमारे उपर टूट पड़े और गाली देते हुए लात घुसों से पिटाई करने लगे। 
विज्ञापन

मौके पर अन्य अधिवक्ताओं ने पहुंचकर बीच बचाव के बाद मुझे बचाया। वह जान से मारने की भी धमकी दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एसओ शिवाकांत मिश्र ने बताया कि आरोपी शादाब व हश्शाम अनवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें