लार। दरवाजे पर खेल रही बच्ची को लालच देकर एक युवक ने दुराचार का प्रयास किया। बच्ची के शोर करने पर राहगीर पहुंचे तो युवक उसे धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बच्ची बुधवार की शाम को अपने दरवाजे पर खेल रही थी। गांव का एक युवक साइकिल से उसके दरवाजे पर पहुंचा और लालच देकर साइकिल पर बैठाकर उसे लेते गया।
गांव के बाहर गन्ने की खेत में दुराचार का प्रयास किया। बच्ची के शोर करने पर उधर से गुजर रहे राहगीर खेत में गए तो युवक बच्ची को छोड़कर भाग गया। इस बाबत एसओ अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर चुरिया गांव के युवक अभिषेक उर्फ बिहू पर दुराचार के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।