फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Tue, 16 Feb 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा थाना क्षेत्र के छपवा गांव के पास मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


खेसरहा थाना क्षेत्र के पचमोहनी गांव निवासी 21 वर्षीय राजू अपने साथी सद्दाम के साथ साइकिल से छपवा गांव में मजदूरी करने जा रहा था। सुबह 9 बजे के करीब  छपवा गांव के पास स्थित विपणन केंद्र के मोड़ पर पीछे से आ रही गल्ला लदी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। गांव वाले तत्काल उसे सीएचसी खेसरहा ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


ट्रक ड्राइवर घटना के बाद ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। राजू के मौत की खबर पहुंचते ही पचमोहनी गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें