फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशारी से सामूहिक दुराचार

Tue, 10 May 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बेटी के साथ रेप - फोटो : ANI
विज्ञापन
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने किशोरी को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिवार के लोगों को जानकारी दी तो मामला थाने पहुंचा।
विज्ञापन

शिकायत पर गोल्हौरा पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक 5 मई की शाम करीब साढ़े 7 बजे उसकी 16 वर्षीया पुत्री जरूरी काम से साइकिल से घर के पश्चिम बगीचे की ओर जा रही थी।
रास्ते में बाइक लेकर खड़े तीन युवकों ने किशोरी का रुमाल से मुंह बंद कर अपहरण कर लिया और बाइक पर बिठा कर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां तीनों युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म किया और फिर रात में पास स्थित एक मकान के कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

तीनों युवक तीन दिनों तक लगातार किशोरी के साथ दुष्कर्म करते रहे। आठ मई को किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। पिता की गैरमौजूदगी के चलते महिला मंगलवार को थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
इस संबंध में एसओ सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर मिली है। आरोपी तीन युवकों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें