फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत किशोरी मिली, आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

Mon, 13 Nov 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को घर से भगाने के आरोपी सहित तीन लोगों को पुलिस ने धेंसा चौराहा के पास से सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। अपहृत किशोरी भी उनके चंगुल से मुक्त कराई गई है। पकड़े गए आरोपियों में गांव का चौकीदार भी शामिल है। पुलिस का दावा है कि लड़की को भगाने में उसने आरोपी युवक की मदद की थी और घटनाक्रम की जानकारी छिपा रहा था। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, महिला पुलिस की अभिरक्षा में किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिनारायन दीक्षित ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने एक नंबर को तहरीर देकर गांव के ही विद्यासागर पुत्र राजेंद्र पर बेटी (17) को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले को लेकर पिछले दिनों गांव में जमकर बवाल भी हुआ। एक पक्ष ने आरोपी के घर धावा बोल तोड़फोड़ की तो दूसरे पक्ष से पथराव हुए। विवाद के उग्र रूप लेने के बाद मामले में पुलिस हरकत में आई। आरोपी को पकड़ने के लिए पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। 
सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी युवक व उसके दो सहयोगियों को धेंसा चौराहे के पास से पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में गांव का चौकीदार दिनेश यादव व आरोपी का चचेरा भाई कमलचंद भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक लड़की को घर से भगाने में दोनों ने आरोपी युवक की मदद की थी। तीनों को थाने पर लाकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया, जबकि किशोरी को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। टीम में एसआई राजकुमार, सिपाही राणा प्रताप यादव, रामकुमार सिंह, छत्रपति यादव, महिला आरक्षी पूजा यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें