फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी से भड़के पति ने पत्नी पर तेजाब फेंका

Fri, 24 Nov 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
एसिड अटैक में झुलसी महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़। सामान्य से घरेलू विवाद एकाएक गंभीर आपराधिक घटना में बदल गई। कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। घटना सुरैया मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर की है। लिहाजा एसिड अटैक से महिला के गर्दन के नीचे का हिस्सा झुलस गया। वहीं, आसपास के लोगों ने उसे शोहरतगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से ही पति फरार है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला का बयान लिया। वहीं, घटना की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर पांच सुरैया मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश उर्फ संतोष कहार का अपनी पत्नी राधिका (25) से शुक्रवार की दोपहर किसी बात पर विवाद शुरू हो गया। दोनों में जमकर कहा-सुनी हुई। बात बढ़ी तो ओमप्रकाश ने गुस्से में घर रखा तेजाब राधिका पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। राधिका की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे और आनन-फानन में शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सूचना पर आई पुलिस ने उससे पूछताछ की।
 इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने बताया कि तेजाब से महिला के शरीर पर गर्दन से नीचे का हिस्सा झुलस गया है लेकिन हालत खतरे से बाहर है। उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती राधिका से पूछताछ की गई है। आरोपी पति फरार है जिसकी तलाश जारी है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें