फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव के आरोप में हियुवा नेता सुभाष गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर की तर्ज पर बसाई गई राजा कलहंस ठाकुर की नगरी शोहरतगढ़ का सौहार्द छिन गया है। शनिवार को मोहर्रम की दसवीं को बवाल के बाद से नगर के बाजार बंद हैं।
विज्ञापन


हाल यह है कि अफसरों की अपील भी बेमानी साबित हो रही है। वहीं उपद्रव के मामले में मंगलवार को हियुवा के देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

एसओ सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना में चिह्नित लोगों की धरपकड़ जारी है। इसी क्रम में हियुवा नेता सुभाष गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

घटना के चौथे दिन भी नगर समेत नीबी दोहनी व गड़ाकुल गांव में मोहल्ले की अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि कुछ क्षेत्रों में इक्का-दुक्का लोग दिखे। बाजार बंद होने से लोगों को चाय और आवश्यक वस्तुओं के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं पुलिसिया तांडव की दहशत से कस्बे के  व्यापारी और घरों में दुबके हुए हैं। हालांकि पुलिस और पीएसी अपनी मौजूदगी बनाए हुए है। उधर, दुकानें न खुलने से अफसर भी परेशान हैं।
विज्ञापन


वे लगातार लोगों से दुकानें खोलने की अपील कर रहे हैं। जिससे रोजमर्रा की जिंदगी पटरी पर लौट सके। वहीं मंगलवार को एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्र व सीओ शंकर प्रसाद गुप्ता सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात रहे।

 एसडीएम ने दोनो पक्ष के लोगों से दुकानें खोलने व आम जनता से बाहर निकल कर रोजमर्रा की तरह कार्य करने की अपील पिछले दो दिनों से कर  रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें