फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी दंपति काबू

Wed, 28 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव फतेहगढ़ में शातिर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को काबू किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एएसआई ओमप्रकाश ने 19 सितंबर को जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव फतेहगढ़ निवासी दुष्यंत उर्फ रामू हत्या, लूटपाट, डकैती के मामलों में काफी समय से वांछित चल रहा था। पिछले दिनों वह अंबाला जेल में बंद था। 2014 में बीमार होने के कारण अंबाला के अस्पताल में दाखिल था। इस दौरान वह अस्पताल से फरार हो गया था।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दुष्यंत उर्फ रामू गांव फतेहगढ़ आया हुआ है। इस पर पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और आरोपी दुष्यंत उर्फ रामू को काबू कर लिया। लेकिन इस दौरान आरोपी ने परिवार के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें एएसआई ओमप्रकाश, हवलदार मुकेश को चोट आई।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दुष्यंत उर्फ रामू, पिता चंद्रभान तथा मां ठंडाई के खिलाफ हमला मामला दर्ज किया था। पुलिस ने उस दौरान आरोपी दुष्यंत उर्फ रामू को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि आरोपी चंद्रभान तथा ठंडाई फरार चल रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें