फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर पासवर्ड पूछकर खाते से उड़ाए 20 हजार

Thu, 28 Apr 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जीआरपी व आरपीएफ ने पकड़ा जहरखुरानी गिरोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोहांस गांव के दरमियानी टोला विशुनपुर निवासी जन्नतुन्निशा के बैंक खाते से हैकर्स ने झांसा देकर 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत के बाद बैंक अफसरों ने खाते से निकासी प रोक लगा दी है। 
विज्ञापन

उसका बाजार थाना क्षेत्र के सोहांस गांव के दरमियानी टोला विशुनपुर निवासी जन्नतुन्निशा का खाता एसबीआई महदेवा व महाराष्ट्र बैंक की सदर शाखा में है। 25 अप्रैल को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। दीपक नामक के इस शख्स ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए महिला से उसके दोनों एटीएम कार्ड का नंबर और पिन पूछा।
उसका कहना था कि यह दोनों खाते बंद हो चुके हैं, इसे चालू करने के लिए तत्काल एटीएम कार्ड नंबर व कोड की मदद जरूरी है। करीब एक घंटे की बातचीत से उसके झांसे में आई महिला ने अपने दोनों खाते के एटीएम कार्ड नंबर और उसका कोड बता दिया, कुछ ही देर बाद उसके खाते से 10-10 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन

महिला के मोबाइल पर जब पैसा निकाले जाने का मैसेज आया तो वह चौंक गई। उसने तत्काल इसकी सूचना बैंक प्रबंधक को दी। मैनेजर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खाते से निकासी पर रोक लगा दी। उसका बाजार थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। कहा कि बैंक उनके कार्यक्षेत्र में नहीं है। महिला ने संभवत: सदर क्षेत्र में प्रार्थना पत्र दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें