फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर बसपाइयों का हंगामा

Thu, 28 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के चौराहे पर स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों ने खंडित कर दी। इसकी जानकारी होने पर बसपाइयों ने अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। पुलिस के कार्रवाई करने और नई मूर्ति स्थापित कराने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।  
विज्ञापन


अंबेडकर पार्क में स्थापित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने बुधवार की रात खंडित कर दिया था। बाबा साहब के दोनों हाथ खंडित किए जाने की खबर लगते ही बसपाइयों और अनुसूचित जाति जन जाति कर्मचारी संघ ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए साथ ही बाबा साहब की नई मूर्ति स्थापित न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

बसपाइयों के उग्र तेवर देख एसपी ने अंबेडकर पार्क में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। बसपा जिलाध्यक्ष राजेश सिद्धार्थ ने कोतवाली महोबा में दी तहरीर में बताया कि रात में अराजकतत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा के दोनों हाथ खंडित कर दिए है और संविधान की पुस्तक तोड़ दी है। तीन माह पूर्व भी अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी गई थी, लेकिन पुलिस आजतक आरोपी का सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नई प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग की है। अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।  

संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से द राइस अप फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए अराजकतत्वों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की।

इसी तरह कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष संजय सिंह ने प्रतिमा को खंडित करने पर नाराजगी जताते हुए इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सपा नेता मुईन उर्फ गुड्डू ने घटना का खुलासा किए जाने की मांग की। बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष सीएल भारती ने डा. अंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें