इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर सड़क के नीचे खाई में गिरा वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
इटवा। थाना क्षेत्र के पटखौली गांव के पास बुधवार की देर रात अनियंत्रित स्कार्पियो पेड़ से टकराकर पलट गई। स्कार्पियो सवार ठेकेदार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पटखौली गांव निवासी चेतन उपाध्याय (35) पेशे से ठेकेदार थे। बुधवार की शाम वह अपनी स्कार्पियो से इटवा लौटते समय डुमरियागंज मार्ग पर पटखौली गांव के मोड़ पर अचानक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे खाई में चली गई।
हादसे में स्कार्पियो में सवार चेतन बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने उन्हें इटवा सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बस्ती जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बस्ती ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ठेकेदार के मौत से क्षेत्र में शोक छा गया है।