सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने के मामले में सदर पुलिस ने कलेक्ट्रेट में तैनात एक लिपिक पर आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई हियुवा के जिला मंत्री की तहरीर पर की है।
हियुवा के जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य अजय ने सिंह ने सदर पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि कलेक्ट्रेट में तैनात लिपिक अब्दुल जब्बार ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गलत टिप्पणी की है। इससे उनकी छवि धूमिल हुई है। लिपिक के इस कृत्य से हियुवा कार्यकर्ताओं में असंतोष है। उन्होंने मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हियुवा के जिला महामंत्री की शिकायत पर आरोपी लिपिक अब्दुल जब्बार के खिलाफ के केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।