सिद्धार्थनगर। पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा 20 क्विंटल चाइनीज
सेब बृहस्पतिवार देर रात बरामद किया है। इसके साथ कोतवाली और कस्बा बांसी
निवासी रमेश एवं सोमनाथ को गिरफ्तार कर पिकअप भी बरामद की गई।
जानकारी
के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ककरहवां चौकी इंचार्ज शशिभूषण पांडेय ने
हमराही आनंद मोहन तिवारी और सत्यपाल यादव के साथ गुरुवार शाम को नेपाल सीमा
पर निगरानी तेज कर दी।
देर रात करीब दो बजे एक पिकअप आती दिखी।
रोकने का इशारा करने पर चालक तेज गति से भागने लगा। पीछाकर उसे ग्राम
फसादीपुर के पास दबोच लिया गया।
पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 20
क्विंटल चाइनीज सेब निकला। चौकी इंजार्ज ककरहवां ने बताया कि तस्करी की
नीयत से लाया जा रहा चाइनीज सेब को बरामद किया गया है।
पकड़े गए
व्यक्ति वैध कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने लिखापढ़ी कर बरामद सामान और
पकड़े गए दोनो व्यक्तियों को कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।