पुलिस अधीक्षक नेतृत्व में शुक्रवार की शाम पैट्रोलिंग की गई। वाहनों की चेकिंग, संवेदनशील जगहों की जांच तथा मुख्य मार्ग पर से अतिक्रमण हटवाकर चालान काटा गया।
ठूठीबारी चौराहे से एसपी भारत सिंह के साथ निकली पुलिस टीम नगर अस्पताल चौराहा, जनता चौक, रेलवे स्टेशन जायसवाल मोहल्ले और संवेदनशील स्थानों की जांच की। रास्ते में वाहनों की चेकिंग भी की। 16 वाहनों का चालान किया गया और बिना कागजात के चार वाहनों को सीज किया गया।
दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। 35 दुकानदारों का चालान काटा गया और दोबारा अतिक्रमण नही करने की चेतावनी दी गयी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म व टिकटघर में घूमकर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। लगभग डेढ घंटे तक चले इस अभियान में एसपी के साथ भारी पुलिस बल देखकर नगर के लोग चकित थे।
इस दौरान सीओ गोपीनाथ सोनी सहित सर्किल के सभी थानों की पुलिस, क्यूआरटी टीम, पीएसी के जवान शामिल रहे।