फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बाइक के साथ वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Jan 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
थाना इटवा में पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा। चोरी की तीन बाइक, जिंस पैंट, जैकेट सहित अन्य सामानों के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इटवा पुलिस को यह सफलता रविवार देर शाम डुमरियागंज मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग के दौरान मिली। चोरी के वाहनों के साथ आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। बरामद माल को जब्त करते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय थाने में सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी अशोक कुमार ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसओ रणधीर मिश्र हमराहियों के साथ चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डुमरियागंज मार्ग पर स्थित सलीम हाजी के खेत में दबिश डालकर चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की तीन बाइक, इटवा स्थित दुकान से चोरी हुए जिंस पैंट, जैकेट, देसी पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम मकरध्वज तिवारी उर्फ मटरू निवासी जूड़ीकुइयां थाना त्रिलोकपुर बताया।
एएसपी ने बताया कि बरामद बाइक सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती में पंजीकृत हैं, जबकि कपड़े इटवा के एक गारमेंट्स की दुकान से गायब हुए थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई रामेश्वर यादव, पारस नाथ यादव, ददन राय, कांस्टेबल रामेश्वर यादव, रवींद्र्र दुबे और आनंद सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें