फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में किशोर अगवा, 10 लाख फिरौती मांगी

Mon, 09 Jan 2017 10:54 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
भाटपाररानी (ब्यूरो)। खामपार थाना के पड़री बाजार से सोमवार को दिनदहाड़े कुछ लोगों ने एक व्यवसायी के बेटे का अपहरण कर लिया। बाद में पिता के मोबाइल पर फोन कर 10 लाख रुपये फिरौती मांगी। पिता की गुहार पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पड़री बाजार में गोविंद बरनवाल की खाद-बीज, सरिया-सीमेंट और बालू की दुकान है। उनका 13 वर्षीय पुत्र आयुष सोमवार सुबह करीब 10 बजे चौरंगीचक विद्यालय जाने के लिए घर से निकला।

रास्ते में उसे बाइक सवार दो लोगों ने रोका और कहा कि पिता ने बुलाया है। इस पर वह बाइक पर बैठकर उनके साथ चला गया। पिता को घटना की जानकारी उस समय हुई जब उनके मोबाइल पर अपहरणकर्ताओं की ओर से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।
विज्ञापन


आयुष के अगवा होने की खबर क्षेत्र में फैल गई। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरा बाजार सन्न हो गया। आसपास के लोग व्यापारी के घर जुटने लगे हैं। पिता ने थाने जाकर बेटे को बचाने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि केस दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें