फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू खनन मामलों की जांच में जिले में पहुंची सीबीआई टीम

Mon, 30 Oct 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
CBI
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर । बालू खनन के मामले की जांच को लेकर सोमवार की शाम दो सदस्यीय सीबीआई टीम जिले में पहुंची। वर्ष 2012-16 तक के खनन मामलों की जांच करेगी। टीम के दस दिनों तक जिले में रुकने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक सपा शासनकाल में हुए बालू खनन पट्टा की जांच सीबीआई से कराने के लिए उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर किया गया था। हाईकोर्ट ने सिद्धार्थनगर समेत देवरिया, कौशांबी, सहारनपुर, हमीरपुर, शामली जिलों की जांच सीबीआई टीम से कराने का निर्देश दिया। इसी के अनुक्रम में सीबीआई टीम जिले में पहुंची। सूत्र बताते है कि वर्ष 2012 से 2016 तक बालू घाट के पट्टे की जांच की जाएगी।
इस दौरान जिले में कुल बालू घाटों का पट्टा किया गया था। इस संबंध में डिप्टी एसपी सीबीआई केपी शर्मा ने कहा कि बालू घाट पट्टे की जांच होनी है। आवश्यक प्रपत्रों को तलब किया गया है। जांच कितने दिनों तक चलेगी, यह नहीं कहा जा सकता है। डीएम कुणाल सिल्कू ने कहा कि सीबीआई टीम जिले में आई है। खनन मामलों की जांच जारी है। टीम को खनन संबंधित प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें