फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राह चलते मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
‌आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली पुलिस ने सरेराह लोगों के मोबाइल छीनने वाले एक शातिर को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कस्बे के आंध्रा बैंक के पास से पकड़ा है। उसके कब्जे से छीने गए 10 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। साथ ही पुलिस का मोनोग्राम लगी बाइक भी बरामद हुई है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 30 जनवरी को नगर के आंध्रा बैंक के पास क्षेत्र के रूदलापुर गांव निवासी बृजेश कुमार का मोबाइल एक बाइक सवार ने छीन लिया था। बृजेश की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही थी। शनिवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आंध्रा बैंक शाखा के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर छिनैती के 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पकड़ा गया आरोपी अनंत कुमार उर्फ गुड्डू प्रतापपुर थाना बांसी का रहने वाला है। उसके पास से एक बाइक भी बरामद हुई है। बाइक के पीछे पुलिस का मोनोग्राम लगा है। बाइक के बारे में पड़ताल की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई अजीत विक्रम राय, रविकांत मणि, कांस्टेबल दिनेश चंद्र यादव, देश दीपक सिंह, अखिलेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें