फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से चोरों ने जेवर समेत सामान उड़ाए

Sun, 06 Nov 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के जगरगठिया में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के जगरगठिया गांव में चोरों ने बंद मकान में घुसकर लाखों का सामान उड़ा दिया। दो माह परिजन मुंबई से घर लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

जगरगठिया गांव निवासी प्रिंस मिश्रा का परिवार दो माह पूर्व घर में ताला लगाकर मुंबई चले गए थे। रविवार की सुबह घर लौटे। दरवाजे का ताला न खुलने पर ताला तोड़कर परिवार के लोग अंदर घुसे। वहां सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित के मुताबिक घर में रखा 15 तोला सोने के आभूषण, 50 हजार रुपये नकदी, बर्तन, 15 कुंतल अनाज, इनवर्टर, एलसीडी टीवी, कपड़ा सहित करीब दस लाख का सामान चोरी हुआ है।
घटना की सूचना शोहरतगढ़ पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पडताल की। इस संबंध में एसओ रविंद्र कुमार गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। दरोगा को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। पीड़ित की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें