बांसी (सिद्धार्थनगर)। नगर पालिका के पटेल नगर वार्ड स्थित एक मकान में विगत चार वर्ष से चल रहे ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली केश तेल, टॉयलेट क्लीनर आदि बनाने के धंधे का भांडाफोड़ शनिवार दोपहर में बांसी पुलिस किया। पुलिस की छापेमारी में काम कर रहे आधा दर्जन मजदूर व नकली तेल आदि बनाने का भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। मौके से सामाज को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकीम निवासी उपनगर नरकटह बांसी को भी गिरफ्तार किया है।
एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि पटेल नगर स्थित कल्लू के मकान में केश तेल सहित अन्य नकली सामान बनाने का नकली कारखाना चल रहा है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ छापेमारी की गई। मौके से काम कर रहे आधा दर्जन मजदूरों सहित तेल बनाने वाले कारीगर शेरू व भारी मात्रा में सामान को कब्जे में ले लिया। मजदूरों ने अपने बयान में कहा कि दैनिक मजदूरी पर काम करते हैं यह नकली है या असली इसके विषय में कोई जानकारी नहीं है। उनके बताने पर ही पुलिस ने मुख्य आरोपित को उसके दुकान से गिरफ्तार कर किया। और मजदूरों का बयान दर्ज करने बाद छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार छापेमारी में केमिकल भरे 50-50 लीटर के तीन गैलन व दो खाली गैलन, हारपैक नामक बाथरूम क्लीनर के खाली 500 डिब्बे, केशरानी तेल का 500 पीस रैपर, शकून केश तेल का रैपर 300 पीस, वलीरुमा ऑयल के 1000 रैपर, खाली बड़ा गत्ता 100 पीस, केमिकल बना हुआ 20 लीटर, एक टब, एक मग व भारी मात्रा में तेल के सीसी के ढक्कन बरामद हुए है। छापेमारी में एसआई अजय सिंह, रविकांत मणि, विश्वमोहन राय, आरक्षी कैलास यादव, विकास सिंह, रमाकांत यादव, इमामुद्दीन आदि रहे शामिल।