फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी में दो लोग पकड़े गए, युवती मुक्त

Mon, 10 Sep 2018 11:07 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
परसा (सिद्धार्थनगर)। एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों ने सोमवार को नौकरी का झांसा देकर एक नेपाली युवती को गोरखपुर ले जा रहे दो युवकों को हिरासत में ले लिया। युवती को नेपाली की संस्था को सौंप दिया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों युवकों को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएसबी 50वीं वाहिनी के बढ़नी बीओपी के जवानों को सूचना मिली थी कि एक नेपाली युवक एक नेपाली युवती को मानव तस्करी के उद्देश्य से भारत ले जा रहा है। कुछ ही देर में बढ़नी चेक पोस्ट के पास एक युवक नेपाली युवती के साथ आता दिखा। एसएसबी के जवानों ने उन्हें रोक लिया और दोनों से अलग-अलग पूछताछ की। दोनों ने अलग-अलग बातें बताईं। इस पर एसएसबी को संदेह हुआ और दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई। इस पर युवती ने अपना नाम सुबनी चंद पुत्री केशव चंद बताया। उसने बताया कि वह नेपाल के बांके के धनौली राधापुर थाना क्षेत्र के सीतापुर की रहने वाली है। युवक रिम बहादुर ओली ने खुद को नेपाल के सकुम के नवाकोट थाना क्षेत्र के बड़ानेथी का रहने वाला बताया।

युवक ने बताया कि नारायण प्रसाद उपाध्याय ने उससे युवती को बढ़नी रेलवे स्टेशन पर पहुंचाने को कहा था। इस पर एसएसबी जवान युवक को लेकर स्टेशन पहुंचे और नारायण को हिरासत में ले लिया। वह नेपाल के झाजरकोट के बड़ावल थाना क्षेत्र के चेराघाट का रहने वाला है। पूछताछ में नारायण ने बताया कि वह गोरखपुर में काम करता है। वह युवती को नौकरी दिलाने के बहाने गोरखपुर ले जा रहा था। एसएसबी टीम में निरीक्षक हराराम, हेमराज ठाकुर, दिनेश यादव, सचिन पवार, आशीष यादव, सविता कुमारी, मोनिका कुमारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें