फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक की संदिग्ध हाल में मौत

Wed, 27 Jun 2018 11:17 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। मुंबई से पत्नी संग अपनी ससुराल आए युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मंगलवार देर शाम ससुराल पक्ष के लोग शव लाकर उसके घर छोड़ गए। इसके बाद बुधवार सुबह मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के परानपुर गांव निवासी करताल के बेटे नरेन्द्र शर्मा (28) की शादी जोगिया थानाक्षेत्र के ककरही गांव में हुई थी। शादी के कुछ साल बाद नरेन्द्र अपनी पत्नी को लेकर मुंबई चला गया था। जहां दोनों रह रहे थे। बीते शनिवार को वह पत्नी नीलम के साथ गांव परानपुर न आकर ससुराल ककरही चला गया था। सोमवार सुबह वह पत्नी की मौसी के घर मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के भरभरसाठा गांव चला गया था। जहां संदिग्ध हाल में उसकी मौत हो गई।

मंगलवार की देर शाम ससुराल पक्ष के लोग नरेंद्र की लाश परानपुर उसके घर छोड़ गए। करताल के मुताबिक पतोहू नीलम या उसके घर का कोई सदस्य घर नहीं आया है। मौत पर परिवार में कोहराम छा गया। बुधवार की सुबह करताल ने थाने में तहरीर देकर बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। डुमरियागंज इंस्पेक्टर आरबी सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मुकदमा मिश्रौलिया थाने में दर्ज किया जाएगा। क्योंकि घटना उसी थानाक्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें