फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में वाहन से कुचलने की कोशिश

Tue, 06 Mar 2018 12:20 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
घायल बीडीसी सदस्य का भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भनवापुर(सिद्धार्थनगर)। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दो संभावित प्रत्याशियों के गुट रविवार रात आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक गुट ने दूसरे पक्ष के दो समर्थकों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों के समर्थकों को अलग किया। घटना थाना त्रिलोकपुर के ग्राम चिताही चौराहे की है। इस घटना में ग्राम रमवापुर जगतराम निवासी दुर्गेश गौतम व आदर्श द्विवेदी घायल हुए हैं, इलाज जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 16 नामजद और 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अराजकता फैलाने का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


भनवापुर के वार्ड 84 बिजवार बढ़ई के बीडीसी सदस्य के भाई और घायल दुर्गेश गौतम ने कहा कि वह अपने सहयोगी आदर्श द्विवेदी के साथ अपने घर वापस आ रहे थे। इस दौरान चिताही चौराहे पर दूसरा गुट चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ मौजूद था। उन्हें देखकर विपक्षियों ने अपशब्द बोलना शुरू कर दिया। विरोध पर गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। उन्होंने और उनके साथी ने किसी तरह भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची त्रिलोकपुर पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर ले गई। यहां से घायलों को इलाज के लिए इटवा सीएचसी भेजा। जहां उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। इस संबंध में एसओ ब्रह्मानंद गौड़ ने कहा कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें