फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालगृह से विद्यालय गए दो छात्र हो गए लापता

Fri, 26 Oct 2018 10:49 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
missing
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ बालगृह से स्कूल गए दो बच्चों के गुम हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। बृहस्पतिवार देर शाम संचालक की तहरीर पर  पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा  रही है।
विज्ञापन


तहरीर में बालगृह के अधीक्षक अर्जुन ने बताया है कि बालगृह में रह रहे कक्षा पांच के छात्र विकास कुमार (14) पुत्र रामअधार निवासी जिला रीवा (मध्यप्रदेश) व कक्षा चार के छात्र पवन गिरि (12) पुत्र मुन्ना गिरि निवासी बैदौली कला कोतवाली बांसी बाल गृह में रहते थे। दोनों क्षेत्र के ही मॉडल प्राइमरी स्कूल में पढ़ते थे। रोज की तरह से 23 अक्तूबर की सुबह बालगृह कर्मी जगदीश कुमार रोज की तरह से दोनों को स्कूल ले गया था। छुट्टी के वक्त वह स्कूल गया तो दोनों नहीं मिले। सूचना देने पर बालगृह प्रबंधन ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी। एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बालगृह के दो बच्चों की गुमशुदगी का केस दर्ज कर बच्चों की तलाश की जा रही है। 

वहीं बालगृह के प्रबंधक महेश पासवान ने बताया कि विकास के पास मोबाइल है। जब मोबाइल पर संपर्क किया गया तो विकास     कभी गोरखपुर और कभी इलाहाबाद में होने की बात कह रहा था। तलाशने के बाद भी दोनों नहीं मिले। बच्चों की तलाश की जा रही थी, इस कारण तहरीर देने में  विलंब हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें