फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत दलित किशोरी मिली, मेडिकल परीक्षण को भेजा

Tue, 07 Aug 2018 10:55 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव से 26 जुलाई को अगवा दलित किशोरी को पुलिस ने खोज निकाला है। पुलिस अपहर्ताओं की तलाश में जुटी है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


एसओ रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि 26 जुलाई को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ लोगों ने बहला-फुसलाकर एक किशोरी को अगवा कर लिया था। परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर उनकी टीम ने चेतिया मोड़ के पास से किशोरी को खोज निकाला। उन्होंने बताया कि आरोपी बचकर भागने में सफल रहे।

उन्होंने दावा किया कि किशोरी को अगवा करने वाले 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे होंगे। उधर, पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को बताया कि अपहर्ता उसे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ले गए थे। कुछ दिन पूर्व यहां ले आए थे। किशोरी को महिला आरक्षी सुनीता यादव की सुपुर्दगी में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें