फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलामंत्री पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Sat, 21 Jul 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
up police
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बे में शुक्रवार की देर शाम भाजपा जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कस्बे के ही एक शख्स के घर में घुसकर जमकर मारपीट की। उन्होंने अपनी लाइसेंसी असलहे से फायरिंग भी की। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित कस्बे के लोगों ने उनके वाहन पर पथराव भी किया। तनाव को देखते हुए चार थानों की फोर्स पूरी रात गांव में मौजूद रही। वहीं, मारपीट में घायल पारस गोस्वामी को जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पीड़ित की तहरीर पर मोहाना पुलिस ने भाजपा नेता सहित नौ अन्य लोगों पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बर्डपुर कस्बा निवासी पारस गोस्वामी का पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा नेता ओमप्रकाश यादव से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश के ड्राइवर से शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। मामले में मोहाना पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर सझौता कर दिया था। देर शाम ओमप्रकाश को सूचना मिली कि उसके चालक से कहासुनी करने वाले पारस के घर में छिपे हैं। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ पारस के घर में घुस गया और घर में मौजूद तीन महिलाओं को पीटा। इससे आक्रोशित लोगों ने पत्थर चलाना शुरू कर दिया। वहीं, ओमप्रकाश ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की। हालांकि फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी।
बवाल की सूचना पर एसओ मोहाना आलोक कुमार श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और हालात को नियंत्रण में कर लिया। इसके बाद जिले पर सूचना दी। सूचना मिलने के एएसपी मुन्ना लाल सिंह के अलावा सदर, लोटन, चिल्हिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति तनावपूर्ण देख पुलिस पूरी रात जमी रही। वहीं, मारपीट में घायल पारस को जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बोले एसओ
एसओ मोहाना आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मारपीट में बर्डपुर निवासी ऋषी गोस्वामी पुत्र पारस नाथ बर्डपुर चौक थाना मोहाना के घर ओमप्रकाश यादव प्रधान व 10 अन्य द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया। जिनमें तीन लोग उषा देवी, पारसनाथ गिरी, तीन रीना गिरी को चोट आई और लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करने की घटना को लेकर वादी पक्ष एवं बर्डपुर कस्बा के लोग काफी आक्रोशित थे। ऋषी गोस्वामी की तहरीर पर ओमप्रकाश यादव, वेदप्रकाश यादव, पुनीत जायसवाल, जोखई, बब्लू, रहमतुल्लाह, उपेंद्र जायसवाल, सिकंदर, असलम, राजकुमार, कमलेश जायसवाल के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कस्बे में शांति व्यवस्था कायम है।

सीओ ने किया मार्च
घटना के बाद शनिवार की शाम सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव बर्डपुर कस्बे पहुंचकर मार्च किया। लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें