फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 06 Jul 2018 11:20 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
death - फोटो : file photo
विज्ञापन
भनवापुर(सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सोहना गांव में गुरुवार रात विवाहिता का शव घर में छत के कुंडे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के वक्त घर के सदस्य बाहर थे। घर पहुंचने के बाद जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सोहना गांव निवासी वंदना (22) पत्नी श्रवण कुमार गुरुवार को घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य गांव में मजदूरी करने गए थे। बताया जा रहा है कि देर शाम परिवार के सदस्य जब घर लौटे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। खिड़की से झांके गया तो वंदना का शव छत के कुंडे से लटक रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मृतका वंदना निवासी महुआ डाबर, थाना गौर जिला बस्ती के नंदू सैनी पुत्री थी। जिसकी शादी तीन वर्ष पूर्व ग्राम सोहना में श्रवण के साथ हुई थी। जानकारी पर नायब तहसीलदार डुमरियागंज लालता प्रसाद भी पहुंचे थे। एसओ त्रिलोकपुर हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि घटना की जानकारी पर मौके पर टीम गई थी। मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें