फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बाइक खाई में गिरी, छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे से पिरैला मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें एक की मौत गई। वहीं, दूसरा गंभीर हाल में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सूरजभान सिंह यादव (16) पुत्र वासुदेव यादव अपने मित्र राम सिंह (18) पुत्र गोदे यादव के साथ गांव देईपार से रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज रफी नगर चकचई में फीस जमा करने के लिए सिलोखरा की तरफ से आ रहे थे। अभी वह बेगम काजी जलील अब्बासी गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास बने पुल पर पहुंचा ही थे कि उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। इस दौरान पीछे बैठा राम सिंह उछलकर दूर जाकर गिरा और सूरजभान मोटरसाइकिल समेत खाई में जा गिरा। मौके पर ही सूरजभान की मौत हो गई। घायल रामसिंह को बेंवा से बस्ती और बस्ती से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि घायल की भी हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष हरेंद्र पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें