फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Thu, 11 Apr 2019 10:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। निकाह का झांसा देकर एक किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही कहीं और अधिक दहेज मिलने पर किशोरी से निकाह से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। मामला त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कहा कि छह माह पूर्व उसी थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक उसके घर आया और 16 वर्षीय पुत्री से निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जून में निकाह करने का वादा किया था। इस बीच फोन से उसने जानकारी दी कि उसका निकाह घरवालों ने कहीं और तय कर दिया है, जहां उसे दहेज के रूप में तीन लाख रुपये और बाइक मिल रही है। इसलिए निकाह नहीं करुंगा। इसके बाद उसके घर गई तो युवक घर पर नहीं था। उसके घरवाले गाली देना शुरू कर दिए और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। अगर शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें