सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा के पकड़ीहावा बीओपी पर एसएसबी का मुख्य आरक्षी 525 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया। उसे बीओपी के जवानों ने ही गुरुवार सुबह चेकिंग के दौरान पकड़कर शोहरतगढ़ पुलिस को सौंपा। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
एसओ शोहरतगढ़ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 43वीं वाहिनी के एसआई हरिलाल और पुलिस टीम गुरुवार की सुबह सीमा पर स्थित पिलर संख्या 554/50 पकड़ीहवा के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उनकी कंपनी का एक जवान नेपाल से आता दिखा। उसे रोककर पूछताछ की गई तो पता चला कि वह 43वीं वाहिनी के ही पकडीहवा बीओपी में तैनात था। उसकी पहचान मुख्य आरक्षी बलराम यादव निवासी सिमली थाना पाटन, जिला सीकर (राजस्थान) के रूप में हुई। पकड़ने वाली टीम में एसएसबी के सिपाही विजय कुमार, शिवपूजन साहनी राजीव कुमार पांडेय, अर्जुन यादव आदि मौजूद शामिल रहे।