सिद्धार्थनगर।बांसी कोतवाली नरही चरथरी गांव में मंगलवार सुबह मकान निर्माण के विवाद में दो पट्टीदार भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
नरही चरथरी गांव निवासी सुनील दुबे (51) मकान निर्माण करवा रहे थे। मंगलवार सुबह मकान निर्माण को लेकर पट्टीदार से कहासुनी होने लगी। विवाद इस इतना बढ़ा कि लाठी-ड़ंडे चलने लगे। मारपीट में पंकज दुबे (40), शुुभम (20), बादल(17), नीरज (16) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
आसपास के लोगों के बीच- बचाव के मामला शांत हुआ तो सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सिर में चोट के कारण दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर गए थे। मकान निर्माण को लेकर मारपीट होने के बात कही जा रही है। दोनों पक्षों के आठ लोगों को चोट आई है। तहरीर मिली है मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।