फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर पुलिस ने क्षेत्र के पिपरा नायक गांव में संदिग्ध हाल में हुई विवाहिता की मौत के मामले में फरार चल रहे पति को पुलिस ने भीमापार रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

एसओ सदर डीके श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र के पिपरा नायक गांव में 13 अगस्त को गांव निवासी सुशीला पत्नी सुग्रीम की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। घटना के बाद से सुग्रीम फरार चल रहा था। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के उड़वलिया गांव निवासी सुशीला के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार की शाम सूचना मिली कि आरोपी भीमापार रेलवे क्रॉसिंग के पास है और कहीं भागने की फिराक में है। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें