फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

255 शीशी नेपाली शराब बरामद

Sat, 20 Aug 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के खरकुईयां में लहन व कच्ची शराब नष्ट कराती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आबकारी अधिकारी के निर्देश पर शनिवार को टीम ने शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खरकुईयां नानकार गांव में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने एक घर से 255 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। साथ ही अवैध शराब का कारोबार करने के आरोप में एक महिला पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की शोहतरगढ़ थाना क्षेत्र के खरकुईयां गांव में अवैध शराब बेचने का काम किया जा रहा है। निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचकर एक घर में छापेमारी की तो वहां से 255 शीशी नेपाली शराब बरामद की गई। इसके साथ ही अवैध शराब का कारोबार करने के आरोप में सुशीला पत्नी टिरूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान इसलिए चलाया जा रहा है कि नकली शराब पीने से किसी की मौत न होने पाए।
इस दौरान ऋति प्रकाश, शिवेन्द्र तिवारी हरिशंकर पाठक आदि मौजूद रहे। उधर, बजहा चौकी पुलिस ने शनिवार को नेपाल  नेपाल सीमा पर बजहा ताल के पास से लावरिस हातल में 22 शीशी नेपाली शराब  बरामद किया गया है। यह जानकारी चौकी प्रभारी अनुज कुमार यादव ने दी है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कच्ची शराब के धंधे पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी व पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। शनिवार को आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने बांसी व मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के दो गांवों में छापेमारी कर लगभग 20 कुंतल लहन नष्ट करते हुए बांसी के नेटहवा गांव में चार लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला का चालान किया गया है।
एसपी महेन्द्र यादव के निर्देश पर आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को मिश्रौलिया गांव के ओदनाताल गांव में छापेमारी की में 20 क्विंटल लहन नष्ट कर शराब बनाने के वाले सामान को नष्ट किया गया। इसके बाद बांसी कोतवाली के नेटहवा गांव में छोपमारी की गई।
यहां एक घर में छापेमारी कर चार लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। साथ ही अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप मेें प्रभावति देवी को चालान किया गया। आबकारी निरीक्षक नीरज तिवारी ने बताया कि यह अभियान एसपी के निर्देश पर चलाया जा रहा है। जहां से भी सूचना मिलेगी छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई रामेश्वर यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, रूपेश कुमार, राजीव पटेल, अशीष मिश्र, मंजू शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें