फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

180 क्विंटल गेहूं पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। गोंडा से अवैध ढंग से नेपाल सीमा की ओर ले जाया जा रहा 180 क्विंटल गेहूं से लदा ट्रक शुक्रवार को पकड़ा गया। शाहपुर मंडी सचिव ने ट्रक चालक के पास से गलत रूट का कागजात मिलने पर मंडी परिसर ले जाया गया, जहां उसका समन काटा गया।
विज्ञापन

शाहपुर मंडी सचिव को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि अनाज से लदा एक ट्रक कस्बे से बाहर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही मंडी सचिव ने ऊंचडीह के पास रामापुर गांव में ट्रक को रुकवाकर पूछताछ की। ड्राइवर ने बताया कि वह ट्रक गोंडा मंडी से लेकर आ रहा है। उसके पास से मिले पेपर में गेहूं बढ़नी ले जाने का जिक्र था। गलत रूट पर ट्रक पकड़ने पर उसे मंडी ले आया गया।
ट्रक में 300 बोरियों में करीब 180 क्विंटल गेहूं लदा है। इस संबंध में शाहपुर मंडी सचिव एसएन सिंह ने बताया कि ड्राइवर ने समन काटने को कहा है। समन काटने के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। वैसे ट्रक गोंडा से बढ़नी नहीं बल्कि खलीलाबाद जा रहा था। ड्राइवर ने इसका कागजात दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें