फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से कमा कर लौट रहे युवक की मौत

Sat, 13 Apr 2019 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
death
विज्ञापन
उसका बाजार। उसका क्षेत्र के कर्मा ग्राम पंचायत में शनिवार का दिन काफी मनहूस रहा। जहां सुबह-सुबह मुंबई से कमाकर लौट रहे एक युवक की मौत की खबर आई। वहीं, दिन चढ़ते-चढ़ते तीन लोगों के फूस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अभी इन दोनों घटनाओं की चर्चा चल ही रही थी कि अपने गांव से बाइक से नौगढ़ जा रहे युवक मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आठ माह पूर्व रोजी रोटी की तलाश में कर्मा निवासी दिनेश (28) मुंबई गया था, अभी खेती का सीजन होने के कारण वह घर लौट रहा था। बीच रास्ते में उसकी तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना उसने अपने घरवालों को दी। दिनेश के पिता मौलेश्वर गौड़ और पत्नी परमशीला उसे लेने नौगढ़ स्टेशन पहुंचे। परिजनों के अनुसार वह अभी ट्रेन की बोगी से उतर रहा था कि लड़खड़ा कर प्लेटफार्म पर गिर गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना इसी ग्राम पंचायत के टोला डिहवा में अगलगी की है।
इसमें मकोधर साहनी, गीता और मंगरी के फूस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तीसरी घटना तोला नवडीहवा की है, यहां का वीरेंद्र (35) मोटरसाइकिल से किसी कार्यवश नौगढ़ जा रहा था। अभी वह बुद्धा हॉस्पिटल के पास पहुंचा था कि एक सायकिल सवार को बचाने के चक्कर में घायल हो गया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। एक दिन में घटी इस तीन घटनाओं से लोग स्तब्ध हैं। ग्राम प्रधान सरोज शुक्ला ने इन सभी घटनाओं पर दुख जताते हुए कहा कि नियम के तहत पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें