फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेटिक जांच टीम ने दो लाख 21 हजार जब्त किए

Sat, 13 Apr 2019 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Money
विज्ञापन
डुमरियागंज। शुक्रवार रात लखनऊ नंबर की लग्जरी कार से स्टेटिक टीम ने 2 लाख 21 हजार रुपये बरामद किए। कोई आवश्यक कागजात प्रस्तुत न कर पाने के कारण रुपये को जब्त कर ट्रेजरी में जमा करने के लिए रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

स्टेटिक जांच टीम के लीडर पशुधन प्रसार अधिकारी बृजकिशोर गुप्ता शनिवार रात डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेंवा चौराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। रात करीब 10.30 बजे बस्ती की तरफ से एक लग्जरी कार आती दिखी। रुकवाकर तलाशी ली गई, तो कार से 2 लाख 21 हजार कैश मिला। इसके बाद बरामद रुपये के साथ ही वाहन चालक को थाने पर ले गए। जहां चालक औसानपुर गांव निवासी अब्दुल गनी ने बताया कि रुपये पेट्रोल पंप के बिक्री के हैं। जिसे लेकर वह पंप मालिक के घर जा रहा था। कागजात न दिखाने के कारण रुपये को सीज कर उसे शनिवार को ट्रेजरी में जमा कराने के लिए रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय भेज दिया गया है। डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि बरामद रुपये से संबंधित कागजात प्रस्तुत न कर पाने के कारण उसे जब्त कर लिया गया है। रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें