आग से टेंट हाउस का सामान जल गया।
- फोटो : अमर उजाला
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बलुआ चौराहे पर स्थित टेंट हाउस में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हाल में आग लग गई। दमकल टीम और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग से दुकान में रखा लगभग बीस लाख रुपये से अधिक का सामान जल गया। संचालक ने रंजिशन दुकान में आग लगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चोरथरी गांव निवासी राम सिंह यादव का बिस्कोहर-इटवा रोड के बलुआ चौराहे पर निजी मकान में टेंट हाउस संचालित करते हैं। शुक्रवार सुबह संदिग्ध हाल में दुकान में आग लग गई। देखते ही आग देखते ही देखते ऊंची लपटों में तब्दील हो गई। आग की लपटें देख आसपास में रहने वाले लोग आग फैलने के डर से अपने घरों से बाहर निकलकर आ गए। सूचना 100 नंबर पर और संचालक को दी गई। दमकल टीम जब तक पहुंचती तब तक काफी सामान जल चुका था। पीड़ित ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ हरि नरायन दीक्षित ने कहा कि तहरीर मिली है मौके पर गया था। मामले की जांच की जा रही है।