फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर हमला, हवाई फायरिंग कर बचाई जान

Wed, 04 Jul 2018 11:16 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से जानकारी लेती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाजपा के जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव पर बुधवार सुबह 11 बजे पुरानी नौगढ़ स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के सामने बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। खुद को बदमाशों से घिरा देख यादव ने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर अपनी जान बचाई। जिला मंत्री ने सदर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में दो नामजद सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर निवासी भाजपा के जिला मंत्री ओमप्रकार यादव ने तहरीर में कहा है कि बुधवार को वह जनपद न्यायालय जा रहे थे। जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के पास विनीत यादव निवासी महदेवा कुर्मी व अनुज गोस्वामी निवासी बर्डपुर उनके वाहन को रोकवा लिया। उनके साथ छह बाइक पर सवार एक दर्जन लोग भी थे। गाड़ी रुकने के बाद बदमाशों ने उन्हें नीचे उतरने को कहा और जान से मारने की कोशिश की।

यादव ने कहा है कि खतरे को भांपते हुए उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग की और गाड़ी लेकर सीधे थाने पहुंचे। भाजपा नेता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद सहित एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ रास्ता रोकने, हमला करने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसओ ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
 तहरीर मिलने के बाद एसओ शमशेर बहादुर सिंह व चौकी प्रभारी पुरानी नौगढ़ हरेंद्र पाठक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल के निरीक्षण के साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें