फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चलीं लाठियां, आठ घायल

Mon, 02 Jul 2018 11:38 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
crime shimla
विज्ञापन
पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के गिधौरा गांव में पुरानी रंजिश में रविवार की रात दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में आठ लोग जख्मी हो गए। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गिधौरा गांव निवासी कृष्ण मुरारी का पड़ोसी से भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात मामला इस कदर बढ़ा कि लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पथरा पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण कराकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मारपीट में एक पक्ष के कृष्ण मुरारी, शकुंतला, पूजा, गीता, सपना पाठक, बिष्णु पाठक घायल हुए। दूसरे पक्ष से बेदमती पत्नी राम बहाल, सरवण पाठक घायल हुए हैं। इस संबंध में एसओ दीपक कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों से मिले तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें