फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, पल्टादेवी दर्शन को जा रहे नौ श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नौ श्रद्धालु घायल
विज्ञापन

शोहरतगढ़।
थाना क्षेत्र में शोहरतगढ़-खुनुवां मार्ग पर शुक्रवार की सुबह पल्टादेवी मंदिर दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में ट्राली में सवार नौ लोग घायल हो गए। चालक मौका देख घटना स्थल से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
थानाक्षेत्र के ग्राम खडकुइयां की महिलाएं और बच्चे शक्तिपीठ पल्टादेवी मंदिर दर्शन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। नीबी दोहनी गांव के बाहर नहर रोड पर मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इसमें फूलमती (65), विनोद यादव (15), उमेश (10), शुक्लावती (16), अर्चना (10), रमेश (16), सोना (65), शिवानी (17), रिंपी (15) घायल हो गए। चालक मौके से वाहन छोड़कर भाग निकला। घटना स्थल पर कुछ ही देर में राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने बताया कि दो लोगों को गंभीर चोट लगी है। सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पहुंचे अस्पताल
जिला पंचायत सदस्य और हियुवा के जिला महामंत्री अजय सिंह ने अस्पताल पहुंच कर गांव के घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने चिकित्सक से वार्ता कर घायलों के हालात के बारे में जानकारी ली। हियुवा के जिला महामंत्री ने मरीजों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें