फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- बांसी कोतवाली क्षेत्र के फजिहतवा पुल के पास हमला करके फरार हुए बदमाश
- बांसी पुलिस ने युवक को बांसी पीएचसी पहुंचाया
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित फजीहतवा नाले के पास मंगलवार की दोपहर तीन बजे एक 30 वर्षीय युवक को बाइक सवार बदमाशों ने चाकू मार दिया और फरार हो गए। चाकू की नोक उसके पेट में लगी और वह डर कर चिल्लाने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस उसे बांसी पीएचसी पहुंचाई। जहां उसका इलाज चल रहा है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम रूद्रौलिया निवासी राजू यादव (30) बाइक से जिला मुख्यालय जा रहा था। वह फजीहतवा पुल के पास पहुंचा था कि पीछे से मुहं बांध पहुंचे दो बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से उसके पेट पर दो वार कर दिया। हमलावर इतने नौसिखिया थे कि घटना के वक्त चाकू युवक के शर्ट में ही फंस कर रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है। इसके बाद घायल युवक को बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसका इलाज हो रहा है। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह का कहना कि घायल युवक कई तरह की बात कर रहा है। जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। वैसे मामले की जांच की जा रही जो भी सच्चाई है सामने आएगी उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें