फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Sep 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बे में विवाद के बाद सरेआम फायरिंग करने व मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुरुवार की सुबह चैनपुरवा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया है। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 19 सितंबर की दोपहर में क्षेत्र के बर्डपुर बाजार मेें मामूली विवाद में फायरिंग और एक युवक पर दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। साथ ही एक प्रधानाचार्य से फिरौती की भी मांग की थी। मामले में कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी शमशाद व एक अन्य आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मामले में हमला करने के बाद शमशाद फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि शमशाद चैनपुरवा तिराहा के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें