फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : आठ माह की गर्भवती से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 04 Sep 2018 12:04 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
Rape Case
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ माह की गर्भवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला का उपचार कपिलवस्तु के एक अस्पताल में चल रहा है। घटना 28 अगस्त की है। रविवार देर शाम महिला की तहरीर पर कृष्णानगर थाने की पुलिस ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी गर्भवती महिला (35) का पति का 28 अगस्त को रिश्तेदारी में गया था। रात करीब 10 बजे तीन लोग घर में घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला ने अस्पताल से ही कृष्णानगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। कपिलवस्तु के उप अधीक्षक रवि रावल ने बताया कि पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर बकंचू केवट, प्रहलाद केवट और बरसाती केवट के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें