फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चाकू मारकर घायल किया

Fri, 30 Nov 2018 10:47 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। थानाक्षेत्र के ग्राम परसा हुसैन में गुरुवार रात रामलीला देख रहे एक युवक को चार युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


परसा हुसैन गांव में गुरुवार रात रामलीला देखने के लिए भारतभारी निवासी अब्दुल करीम (23) आया हुआ था। रात 12 बजे टिकरिया से आए युवकों से युवकों से उसका विवाद हो गया। इसके बाद चारों युवकों ने अब्दुल करीम पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों की सूचना पर यूपी 100 की टीम पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले पुलिस टीम ने घायल को अपनी गाड़ी में बैठाया फिर यह कर उतार दिया कि पहले आरोपियों को पकड़कर ले आओ। इसके बाद घायल करीम को परसा हुसैन गांव के उसके रिश्तेदार इलाज के लिए ले गए। डुमरियागंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परसा हुसैन में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। इसमें एक पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर चार लोगों पर धारा केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें