सिद्धार्थनगर। स्वाट व सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के जमुआर नाले के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी के आभूषण व चोरी में प्रयोग करने वाले हथियार बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाशों ने ही हाल में दो चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया था। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।
शुक्रवार को सदर थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीओ सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं का अनावरण करने के लिए स्वाट व सदर पुलिस की टीम को लगाया गया था। शुक्रवार को सदर एसओ डीसी चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर अपराधी जमुआर नाले के पास मौजूद हैं और वह नेपाल भागने की फिराक में हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए स्वाट टीम को साथ लेकर बताए हुए स्थान पर पहुंच गए और घेराबंदी करके तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान अशलम निवासी खजुरिया, विनय तिवारी निवासी परसा शाह आलम, सुनील पासवान निवासी पिठनी विजयनगर थाना सदर के रूप में हुई। असलम खां व विनय तिवारी पर छह अलग-अलग मामले पहले से दर्ज है। दोनों चोरी, लूट सहित अन्य प्रकार के अपराध को अंजाम देते हैं। वह पहले जेल भी जा चुका है। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में एसओ सदर डीसी चौधरी, एसआई द्वारिका तिवारी, राकेश तिवारी, स्वाट टीम प्रभारी ब्रह्म गौंड, अवनिश सिंह, पवन तिवारी, प्रद्युम यादव, आशीष कुमार, दिनेश यादव शामिल रहे।
बरामद चोरी का सामान
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों के पास से दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी हथसार सोने का, बिछुआ आठ, तीन अंगूठी, चार चांदी का सिक्का, 3600 रुपये नकदी, दो मोबाइल फोन, ताला तोडने वाला दो हथियार बरामद किया गया है।