फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल में रह रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी की मां ने सोमवार को बांसी कोतवाली में तहरीर दी। इसमेें आरोप लगाया कि मेरी लड़की कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ले में स्थित अपनी ननिहाल में रहकर सिलाई का काम सीखती है। रविवार शाम सात बजे मोहल्ले के अशर्फी व नारायण ने बेटी को किसी काम के बहाने बुलाया और एक स्कूल के पीछे लेकर दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर बेटी ने आपबीती बताई। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें