फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

विज्ञापन
knife
विज्ञापन
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में ननिहाल में रह रहेेे युवक पर रविवार रात चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में घायल को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कंचनपुर गांव में शनिवार रात सुखराम के लड़की की बेटी की शादी थी। इस कार्यक्रम में रात 12 बजे ननिहाल में रह रहा साबिर (18) गांव के रफीक (35) के साथ खाना खाने गया था। इसके बाद रफीक साबिर को गांव के दक्षिण स्थित नहर के पास ले गया। जहां दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि रफीक ने साबिर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में साबिर की गर्दन, दाहिने और बाएं हाथ व कंधे पर गहरा जख्म हो गया। वहीं रफीक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल को सीएचसी बेंवा ले गए। यहां से हालत नाजुक देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। भवानीगंज प्रभारी थानाध्यक्ष रमाकांत सरोज ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। केस दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल पर चार शराब की बोतल और चाकू पड़ा मिला है। आरोपी रफीक फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें