फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाने वाला किन्नर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाने वाला किन्नर गिरफ्तार
पुलिस ने क्षेत्र के डड़वा गांव के पास से आरोपी को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नौ माह से फरार किन्नर को पुलिस ने शनिवार सुबह क्षेत्र के काजी रुधौली के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ बांसी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि नौ माह पूर्व क्षेत्र के कटसेरया गांव निवासी लालजी (23) पुत्र सरवन ने आत्महत्या कर ली थी। शव डड़वा गांव के बाग में मिला था। मामले में परिजनों ने किन्नर काजल उर्फ रेशमा किन्नर निवासी प्रगति नगर नियर गजानन स्कूल थाना नालासोपारा जिला थाणे महाराष्ट्र एवं वर्तमान पता ग्राम सहमो थाना सोनहा जिला बस्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी किन्नर क्षेत्र के काजी रुधौली में मौजूद है। उसकी गिरफ्तारी कर ली गई। टीम में हेडकांस्टेबल उमेश कुमार, अजय यादव व महिला कांस्टेबल पूनम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें