फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने अपनी भाभी को गला दबाकर मार डाला

Fri, 31 May 2019 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
death
विज्ञापन
परसा (सिद्धार्थनगर)। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अकरहरा गांव में गुरुवार की रात ननद ने भाभी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी महिला और उसके पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दुधवनिया गांव निवासी गुलफेशां उर्फ पापा गुरुवार को बेटे एहतेशाम के साथ अपनी चचेरी भाभी शबनम बानो (42) के घर अकरहरा गांव आई थी। उस समय शबनम चचेरे ससुर तौहीद अहमद के घर कुरान पढ़ रही थी। जानकारी होने पर गुलफेशां अपने बेटे के साथ वहां पहुंची और शबनम से झगड़ने लगी। शबनम के बेटे अरबाज ने बताया कि गुलफेशां उसकी मां को रोजा नहीं रखने के लिए ताने दे रही थी। साथ ही चरित्र पर भी उंगली उठा रही थी। बात बढ़ी तो गुलफेशां अपने बेटे के साथ मिलकर उसकी मां की पिटाई करने लगे। दोनों ने मिलकर शबनम का गला भी दबा दिया।
शोर सुनकर तौहीद के पुत्र मुशीर और सीफान खान वहां पहुंचे और शबनम को बेहोश देखकर निजी चिकित्सक के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद शबनम को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थाना निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला और उसके पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शबनम के पति तनवीर की आठ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसकी मौत से बेटी नसरीन और बेटे अरबाज का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें