फंदे से लटकती मिली किशोरी की लाश
बांसी कोतवाली क्षेत्र के कोडरी गांव का है मामला
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के कोडरी गांव में सोमवार सुबह कमरे में छत की कुंडी के सहारे फंदे से लटकती हुई किशोरी की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के कोडरी गांव निवासी चंद्रकला (17) पुत्री रामबचन सोमवार को कमरे में थी। इस बीच उसकी लाश छत की कुंडी के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटकती हुई मिली। मामले की जानकारी होने पर रामबचन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली बांसी के एसआई विश्व मोहन राय, एसआई चन्द्रभान तिवारी के अलावा सिपाही सुरेश वरुण ने पहुंचकर लाश का पंचनामा करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामबचन के मुताबिक काफी दिनों से उनकी पुत्री मानसिक रूप से परेशान थी। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।